एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Fri, 12 Sep 2025 06:21 PM IST

Saragarhi Day: आज 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस पर रणदीप हुड्डा ने सिख रेजीमेंट के 21 जांबाज सैनिकों को याद किया है, जो सारागढ़ी के युद्ध में वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए। इसके साथ उन्होंने फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ से अपना लुक भी शेयर किया है। हालांकि, यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी।


Saragarhi Day: Randeep Hooda pays tribute to brave hearts of Battle Of Saragarhi expressed heartfelt emotions

रणदीप हुड्डा
– फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda



विस्तार


सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन हर साल 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस के रूप में मनाती है। 12 सितम्बर 1897 को हुए इस युद्ध में सिख रेजीमेंट के 21 जांबाज सैनिक अपने आखिरी क्षणों तक साहसिक तरीके से डटे रहे। उनकी कहानी बहुत प्रेरणा देने वाली है। आज सारागढ़ी दिवस पर रणदीप हुड्डा ने इन सैनिकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि रणदीप फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ में नजर आने वाले थे, मगर यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। आज सारागढ़ी दिवस पर उन्होंने इस फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए एक दर्द भी साझा किया है।

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top