एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Thu, 11 Sep 2025 02:22 PM IST

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मानहानि की शिकायत रद्द करने संबंधी याचिका अगस्त में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। अब इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले पर कल 12 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।


Farmers protest remark: SC to hear actor Kangana Ranaut plea for quashing defamation case on Sep 12

कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut



विस्तार


सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला कोर्ट में है। कंगना ने कथित तौर पर महिला किसान महिंदर कौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कंगना ने इस शिकायत को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई, मगर उन्हें वहां राहत नहीं मिली और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद कंगना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कंगना की मानहानि की शिकायत रद्द करने संबंधी मामले पर कल 12 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top