जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो चुकी है। जल्द ही उनकी एक और फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज होगी। इस फिल्म का एक गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज हो चुका है। इस गाने पर ही जान्हवी कपूर ‘होमबाउंड’ फिल्म के अपने को-एक्टर संग डांस करती दिखीं। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।
जान्हवी ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा संग किया डांस, वरुण ने किया रिएक्ट
जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ ‘बिजुरिया’ गाने पर जमकर डांस किया। तीनों ने पहले फिल्म ‘होमबाउंड’ में काम किया था। इनके डांस पर वरुण धवन ने जान्हवी कपूर की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। वरुण ने लिखा, ‘सो गुड।’ कई और सेलेब्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। फैंस ने भी जान्हवी, ईशान और विशाल की वीडियो को लाइक किया है, इस वीडियो पर दो लाख लाइक्स हैं।
सोनू निगम का पुराना गाना रिक्रिएट किया गया
यह गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक एल्बम ‘मौसम’ के गीत ‘बिजुरिया’ का रीएक्रिएशन है। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है।
जान्हवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं। इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आज यानी मंगलवार को जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ है, ‘परम सुंदरी’ की कुल कमाई 47.49 करोड़ रुपये है।