विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को कितने का कारोबार किया है।

2 of 5
‘द बंगाल फाइल्स
– फोटो : X
‘द बंगाल फाइल्स’ का अब तक कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

3 of 5
‘द बंगाल फाइल्स
– फोटो : X
‘द बंगाल फाइल्स’ का आज का कलेक्शन
‘द बंगाल फाइल्स’ ने आज पांचवें दिन मंगलवार को 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Tabu: ‘हमारा साउथ का धमाका’: तब्बू ने विजय सेतुपति के साथ पुरी जगन्नाध की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू

4 of 5
‘द बंगाल फाइल्स
– फोटो : X
‘द बंगाल फाइल्स’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशन की कमान विवेक अग्निहोत्री ने संभाली है। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सिमरत कौर, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी, पल्लवी जोशी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Brahmastra: फिल्म निर्माताओं ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

5 of 5
‘द बंगाल फाइल्स
– फोटो : X
‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी
द बंगाल फाइल्स विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। यह एक राजनीतिक ड्रामा प्रोपेगैंडा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों पर केंद्रित एक कहानी प्रस्तुत करती है, जिसमें हिंसा और उसके बाद के घटनाक्रम को नरसंहार के रूप में दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें: Blind Babu: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अगली फिल्म ‘ब्लाइंड बाबू’ की शूटिंग की शुरू, रवि वर्मा के साथ जुड़ेंगे