मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सिंगर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने आवास पर मीका से मुलाकात की। तस्वीरें साझा करते हुए एक कैप्शन भी मध्यप्रदेश के सीएम ने लिखा है, वह लिखते हैं, ‘आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक श्री मीका सिंह से भेंट की।’ 

मीका सिंह से गंभीर चर्चा करते दिखे सीएम 

साझा की गई तस्वीरों में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और सिंगर मीका सिंह गहन चर्चा करते हुए दिखे। मीका सिंह का उपहार के तौर पर गुलदस्ता दिया गया। इस मुलाकात के बाद मीका सिंह काफी खुश नजर आए। पीटीआई के अनुसार मीका सिंह ने मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम को भी सराहा है। पीटीआई से बातचीत में मीका सिंह कहते हैं, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिल पाया। वे एक अच्छा अभियान चला रहे हैं, मैं उसमें शामिल होना चाहता हूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे नशे की लत छोड़ दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री ने 21 जगहों पर शराबबंदी कर दी है और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’ 

 

ये खबर भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेने पर मीका सिंह ने की दिलजीत की आलोचना, कही ये बात 

मीका सिंह ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद

पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ आई, जिसमें बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में मीका सिंह आगे आए और लोगों की हर संभव मदद की। मीका ने पंजाब में जरूरी मदद भेजी है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।  





Source link

Scroll to Top