राधिका आप्टे अपनी बेबाकी, मेहनत और शानदार अभिनय के लिए हमेशा फैंस के दिलों में बनी रहती हैं। आज 7 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके करियर से जुड़ी बातें…
Trending Videos
2 of 6
राधिका आप्टे
– फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका का जन्म
राधिका आप्टे का जन्मदिन 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन हैं और पुणे के सह्याद्री हॉस्पिटल के अध्यक्ष रहे हैं। राधिका ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में पढ़ाई पूरी की।
3 of 6
राधिका आप्टे
– फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका की शादी
उन्होंने 2013 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की। दोनों की मुलाकात 2011 में लंदन में हुई थी, जब राधिका वहां कंटेम्पररी डांस सीख रही थीं। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी निजी रही है। वह इसे सुर्खियों से दूर रखना पसंद करती हैं। पिछले साल (2024) राधिका मां बनीं और उन्होंने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की।
4 of 6
राधिका आप्टे
– फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका की शानदार फिल्में
राधिका ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से की। इस फिल्म में उन्होंने छोटा-सा रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं- ‘अंधाधुन’, ‘पैडमैन’, ‘मांझी’, और ‘फोबिया’। इसके अलावा, वह वेब सीरीज जैसे ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में भी नजर आईं।
5 of 6
राधिका आप्टे
– फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
थिएयर से की थी करियर की शुरुआत
राधिका ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और कभी अपने परिवार से आर्थिक मदद नहीं ली। शुरुआती दिनों में वह शेयरिंग रूम में रहती थीं और पैसे बचाने के लिए बस से सफर करती थीं। उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया। हाल ही में, वह अपनी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा, राधिका अब निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रही हैं, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा और बढ़ रही है।