फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ शुक्रवार 05 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। इसकी रिलीज से पहले खूब विवाद हुए। इसे कथित तौर पर प्रोपेगेंडा फिल्म बताया गया। तमाम विरोध और विवादों के बीच अब जब फिल्म थिएटर्स में सज गई है तो पहले दिन दर्शकों से इसे सुस्त रेस्पॉन्स मिला। हालांकि, वीकएंड पर कलेक्शन में कुछ इजाफा दर्ज हुआ है।

2 of 5
‘द बंगाल फाइल्स’
– फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की छुट्टी में कलेक्शन में इजाफा
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल शनिवार को दूसरे दिन फिल्म का कारोबार 2.15 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी में कल के मुकाबले फिल्म की कमाई में मामूली इजाफा दिखा है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 2.32 करोड़ रुपये कमाए हैं।

3 of 5
‘द बंगाल फाइल्स’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ के मुकाबले पीछे कलेक्शन
फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 6.22 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से तुलना करें तो ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई अभी काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिल्म की असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

4 of 5
द बंगाल फाइल्स
– फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे सितारे हैं। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है।

5 of 5
‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘बागी 4’ से हुआ क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का मुकाबला टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ से रहा। हालांकि, चर्चित ‘बागी’ फ्रेंजाईजी की यह चौथी कड़ी इस बार दर्शकों पर असर डालने में कामयाब नहीं दिख रही। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी ‘बागी 4’ का तीन दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस 29.84 करोड़ रुपये है।