{“_id”:”68baa553327a61fdc5085cbe”,”slug”:”priyanka-chopra-praise-malayalam-film-lokah-starring-kalyani-priyadarshan-2025-09-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Priyanka Chopra: ‘भारत की पहली वुमन सुपरहीरो आ गई है’, मलयालम फिल्म ‘लोका’ की फैन बनीं प्रियंका चोपड़ा”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:25 PM IST
मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में 9 दिन हो चुके हैं। हाल ही में यह हिंदी वर्जन में भी दर्शकों को देखने को मिल रही है। इस फिल्म की तारीफ बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘लोका’ को सराहा।
प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म ‘लोका’ की तारीफ – फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट मलयालम फिल्म ‘लोका’ को लेकर शेयर की है। वह इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जोड़ चुकी हैं। वह अपने फैंस को भी फिल्म ‘लोका’ देखने का सजेशन देती हैं। क्याें चर्चा में हैं फिल्म ‘लोका’, जानिए?
Trending Videos
प्रियंका चोपड़ा ने कल्याणी प्रियदर्शन की तारीफ की
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत की पहली वुमन सुपरहीरो आ गई है। फिल्म ‘लोका’ की पूरी टीम को बधाई। यह कहानी मलयालम में पहले से ही लोगों का दिल जीत रही है। अब यह हिंदी में भी आ गई है। मैंने इसे अपनी वॉचलिस्ट में पहले ही जोड़ लिया है। क्या आपने भी ऐसा किया है?’ इस तरह प्रियंका ने जमकर फिल्म ‘लोका की तारीफ की।