इमेज स्रोत, Getty Images9 घंटे पहलेवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार की रात गुड्स और सर्विसेज़ टैक्स यानी जीएसटी को लेकर कई बड़ी घोषणाएँ की.उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में दो दरों वाली जीएसटी व्यवस्था पर सहमति बनी है.वित्त मंत्री ने बताया कि 12 फ़ीसदी और 28 फ़ीसदी दरों के स्लैब को खत्म कर दिया गया है.दो नई दरों 5 फ़ीसदी और 18 फ़ीसदी को लेकर आम सहमति बनी है.जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी.क्या-क्या सस्ता हुआ इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, नमकीन, भुजिया, मिक्चर पर जीएसटी 12 फ़ीसदी से घटाकर 5 फ़ीसदी किया गयारोज़मर्रा की चीज़ें जो सस्ती हुईं – जीएसटी 5 फ़ीसदीइमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, हेयर ऑयल पर जीएसटी घटाकर पांच फ़ीसदी कर दिया गया हैहेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट शॉप बार, टूथब्रश, सेविंग क्रीम, बटर, घी, चीज़, डेयरी स्प्रैडपैकेज्ड़ नमकीन, भुजिया मिक्स्चर, बर्तन, बच्चों की दूध पीने की बोतल, नैपकिन और डायपरसिलाई की मशीन और इसके पुर्जेहेल्थकेयर सेक्टरइमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, थर्मामीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, डाइग्लोनस्टिक किट, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स जैसी चीजों पर जीएसटी घटाया गया. हेल्थ और लाइफ़ इंश्योरेंस (जीएसटी 18 परसेंट से घटकर ज़ीरो)थर्मामीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, डाइग्लोनस्टिक किट, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स (जीएसटी 5 परसेंट)एजुकेशन और एग्रीकल्चर सेक्टर इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, मैप, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, कलर्स, बुक और नोटबुक, इरेजर सस्ते हुए मैप, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, कलर्स, बुक और नोटबुक, इरेजर (जीएसटी घटकर ज़ीरो)ट्रैक्टर टायर और इसके पुर्जे पर (जीएसटी 18 परसेंट से घटकर 5 परसेंट)ट्रैक्टर, बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर (जीएसटी 12 परसेंट से घटकर 5 परसेंट)इलेक्ट्रॉनिक सामान जो सस्ते हुएइमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, डिशवॉशर सस्ते हुए बर्तन धोने की मशीनों, एसी मशीनों जैसे- मोटर से चलने वाले पंखे और ह्यूमिडिटी कंट्रोल करने वाले एलिमेंट पर जीएसटी 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी किया गया.टीवी, मॉनिटर्स, प्रोजेक्टर और सेट टॉप बॉक्सेज पर भी जीएसटी 28 से घटाकर 18 पर्सेंट किया गया.लग्ज़री जीएसटी टैक्स -40 फ़ीसदी इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, लग़्जरी कार पर टैक्स बढ़ा पान मसाला, सिगरेट, गुटखाएरेटेड वाटर, कैफीनयुक्त पेयबड़ी साइज वाली कारनिर्मला सीतारमण की घोषणा की अहम बातें नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी.दरों में कटौती से सरकार को लगभग 93,000 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होगा.परिषद ने दो स्लैब दरों को मंजूरी दी है. ये हैं 5 और 18 फ़ीसदीइसके अलावा, 40 फ़ीसदी स्लैब से सरकार को लगभग 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है.यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी.राज्यों को राजस्व हानि की भरपाई कैसे की जाएगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है.बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



Source link

Scroll to Top