शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कथित तौर पर रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में करोड़ों रुपये की कृषि भूमि खरीदी है। अब इस सौदे पर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य के कानून के अनुसार, केवल एक किसान ही कृषि भूमि खरीद सकता है। अब यह मामला विवादों में घिर गया है और जांच के बाद जमीन का सौदा रद्द होने या जुर्माना लगने की संभावना है।
22 करोड़ में खरीदीं दो जमीनें
अमर उजाला को मिले दस्तावेजों के मुताबिक इस डील में सुहाना को किसान बताया गया था, लेकिन प्रशासन ने इस लेन-देन को लेकर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। 2023 में प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, सुहाना ने अलीबाग में लगभग 12 करोड़ 91 लाख रुपये में जमीन खरीदी, जो डेजा वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत थीं।
बेटी सुहाना संग शाहरुख खान
खेती के लिए निश्चित हुई थी जमीन
सुहाना ने मुंबई के अलीबाग के गांव थाल में जमीन का बड़ा टुकड़ा लिया था। यह जमीन सरकार ने खेती करने के लिए निश्चित की थी, जिस पर किसान ही खेती कर सकते हैं। गांव की इस जमीन को सुहाना ने तीन बहनों से लिया था जिनका नाम अंजलि, रेखा और प्रिया हैं। इन तीनों बहनों को यह जमीन अपने माता-पिता से मिली थी।
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ कार में दिखीं सुहाना खान, वीडियो हुआ वायरल