राजकुमार राव का जन्म  31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ। अभिनय के मामले में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। राजकुमार राव ने बिल्कुल हटकर विषयों पर फिल्में की हैं। वे चुनौतीपूर्ण किरदार अदा करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटे। किरदार की मांग के मुताबिक जी-तोड़ मेहनत करके उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। राजकुमार राव को डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस मिली। उन्हें यह पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी ने दिया था। हालांकि, राजकुमार राव को लोकप्रियता फिल्म ‘काय पो छे’ (2013) से मिली। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों के बारे में

loader

संघर्ष के दौर से गुजरकर बने ‘राजकुमार’

राजकुमार राव इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं, मगर यहां तक पहुंचने में वे कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ। संघर्ष के दिनों में वे आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं। ऐसा वक्त भी रहा जब एक्टर की दो साल की फीस उनके एक शिक्षक ने भरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रगल टाइम में एक बार एक्टर के अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उन्होंने बिस्किट खाकर किसी तरह गुजारा किया। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद सपना पूरा करने मायानगरी चले आए। यहां खूब स्ट्रगल करना पड़ा। काम पाने के लिए ढेरों ऑडिशन दिए। जानिए उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में…




Trending Videos

RajKummar Rao Birthday: Know About Famous Actor Career best Movies and Life Story

शाहिद
– फोटो : इंस्टाग्राम


शाहिद (2012)

इस फिल्म में शाहिद कपूर एक ह्यूमन राइट्स लॉयर शाहिद आजमी के किरदार में नजर आए। यह फिल्म काफी पसंद की गई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी, मगर अपने अभिनय से राजकुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया।


RajKummar Rao Birthday: Know About Famous Actor Career best Movies and Life Story

काय पो छे
– फोटो : सोशल मीडिया


काय पो छे (2013)

सही मायने में इस फिल्म ने राजकुमार राव को दर्शकों के बीच स्थापित किया। उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। राजकुमार राव के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध भी इस फिल्म में नजर आए। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।


RajKummar Rao Birthday: Know About Famous Actor Career best Movies and Life Story

क्वीन
– फोटो : सोशल मीडिया


क्वीन (2014)

कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में राजकुमार राव छोटी सी भूमिका में थे। मगर, वह भूमिका दर्शकों पर असर कर गई। यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म ने आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग हासिल की। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।


RajKummar Rao Birthday: Know About Famous Actor Career best Movies and Life Story

न्यूटन
– फोटो : सोशल मीडिया


न्यूटन (2017)

राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में ‘न्यूटन’ शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी, मगर राजकुमार राव के दमदार अभिनय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में राजकुमार राव ऐसे अधिकारी बने, जो नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराता है।




Source link

Scroll to Top