एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Mon, 25 Aug 2025 04:17 PM IST

Hrithik Roshan Krrish Mask: फिल्म ‘कृष’ में अभिनेता ऋतिक रोशन ने जो मास्क पहना हुआ है, उसका डिजाइन तैयार करने में करीब छह महीने लगे थे। यह मोम से बना मास्क है। इस बारे में हाल ही में निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया है। 


Hrithik Krrish mask took six months to design filmmaker Rakesh Roshan reveals kept AC bus for it during shoot

ऋतिक रोशन-राकेश रोशन
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


फिल्म ‘कृष’ में ऋतिक रोशन जो मास्क पहने नजर आए हैं, उसे बनाने की प्रक्रिया काफी मुश्किल रही। उससे भी ज्यादा उसका रख-रखाव मुश्किल रहा। इसे लेकर हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मास्क की डिजाइनिंग में करीब छह महीने लग गए। इसके अलावा मोम का होने के चलते यह पिघले न, इसलिए शूटिंग के दौरान हर वक्त एसी बस तैनात रहती थी।    

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top