शाहरुख खान जब मेट गाला इवेंट में शामिल हुए थे करोड़ो रुपये की एसेसरीज पहने दिखे। हाल ही में वह अपने बेटे आर्यन की डायरेक्टेड सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने एक घड़ी पहनी थी, जो बिल्कुल भी मामूली नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घड़ी कीमत करोड़ों में है।
ये खबर भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood Reactions: ‘भाई पूरा बॉलीवुड ले आया’, आर्यन की डेब्यू सीरीज का प्रीव्यू देख बोले नेटिजन
तीन करोड़ की घड़ी पहने दिखे किंग खान
जो घड़ी पहनकर शाहरुख खान अपने बेटे की सीरीज के प्रिव्यू इवेंट में आए, उसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 33 लाख रुपये है। लेकिन यह अकेली कीमती घड़ी नहीं है जो शाहरुख खान ने पहनी है। पिछले दिनाें मेट गाला इवेंट मेंं भी शाहरुख खान 21 करोड़ रुपये की घड़ी पहनी थी। तब भी उनके फैंस इस घड़ी कीमत जानकर दंग रह गए थे। मेट गाला लुक में शाहरुख ने कई एसेसरीज पहनी थीं, जिनकी कीमत भी लाखों, करोड़ों में थी। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में रहा था।
फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किंग’ कर रहे हैं। इसमें किंग खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा भी हुई। यह उनके एक्टिंग करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।