एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST

पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों को लेकर तमाम बातें मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच गोविंदा की बेटी टीना आहूजा को एक अवॉर्ड इवेंट में देखा गया। टीना आहूजा का अवॉर्ड नाइट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 


Amid Govinda and Sunita Divorce Rumours Daughter Tina Ahuja Reached Award Event

टीना आहूजा
– फोटो : इंस्टाग्राम@tina.ahuja



विस्तार


गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हैं। वह कुछ हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें पंजाबी फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के इवेंट में देखा गया। जबकि इन दिनों टीना के पैरेंट्स यानी गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। 

loader

Trending Videos

इवेंट में काफी खुश नजर आईं टीना 

एक तरफ जहां गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह जोरों पर हैं। वहीं इनकी बेटी टीना अवॉर्ड इवेंट में काफी खुश दिख रही हैं। वायरल वीडियो में वह इवेंट से जुड़ी बातें साझा कर रही हैं। दिलजीत दोसांझ के डायलॉग ‘पंजाबी आ गए ओ’ को अपना फेवरेट बता रही हैं। पिंक कलर का गाउन पहने टीना काफी ग्रेसफुल दिख रही हैं।   

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Filmfare (@filmfare)



 





Source link

Scroll to Top