2025 साउथ इंडियन सिनेमा के लिए एक शानदार साल होने जा रहा है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए तैयार हैं। इनमें से सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं ‘कंतारा चैप्टर 1’, ‘द राजा साब’ और ‘जन नायकन’ जैसी शानदार फिल्में। ये फिल्में न केवल अपनी स्टार पावर और अनूठी कहानियों के लिए सुर्खियों में हैं, बल्कि पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों का ध्यान खींचने की क्षमता भी रखती हैं।

2 of 5
कंतारा चैप्टर 1
– फोटो : एक्स@KantaraFilm
कंतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1)
2022 में रिलीज हुई ‘कंतारा’ ने भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि अपनी गहरी सांस्कृतिक कहानी और ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता। अब, इसका प्रीक्वल ‘कंतारा चैप्टर 1’ 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म कदंबा युग से है, जो कर्नाटक के इतिहास का एक स्वर्णिम काल माना जाता है। हाल ही में इस फिल्म से रुकमिणी वसंत और गुलशन देवैया के किरदारों से पर्दा उठाया गया। होमबले फिल्म्स ने रुकमिणी वसंत को कनकवती और गुलशन देवैया को कुलशेखर के किरदार में पेश किया।

3 of 5
द राजा साब
– फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
द राजा साब (The Raja Saab)
प्रभास की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द राजा साब’ 2025 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन मरुति ने किया है। ‘द राजा साब’ एक रोमांटिक ड्रामा हॉरर फिल्म है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। प्रभास के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार नजर आएंगी।

4 of 5
जन नायकन
– फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
जन नायकन (Jana Nayagan)
विजय थलपति की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ 2025 में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। ‘जन नायकन’ में विजय एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जूझते हुए नायक की भूमिका में होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तक पक्की नहीं हुई है, लेकिन 2025 के आखिर तक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

5 of 5
फिल्म ओजी
– फोटो : एक्स – DVVMovies
ओजी (They Call Him OG)
‘OG’ एक आगामी भारतीय तेलुगु गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन सुजीत ने किया है। इसका निर्माण डी. वी. वी. दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पवन के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में होंगी।
यह भी पढ़ें: Saba Azad: गर्लफ्रेंड सबा आजाद की अगली फिल्म पर ऋतिक ने बरसाया प्यार, ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ के दो पोस्टर रिलीज