‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’, ‘राधा कैसे न जले’, ‘वो किसना है’, ‘राधे राधे’, और ‘मच गया शोर सारी मस्ती में’ जैसे गीत श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति को अलग-अलग रंगों में प्रस्तुत करते हैं। ये गाने भगवान कृष्ण की भक्ति और उनकी लीलाओं को खूबसूरती से दर्शाते हैं और जन्माष्टमी के उत्सव को और खास बनाते हैं।

2 of 11
यशोमती मैया से बोले नंदलाला
– फोटो : सोशल मीडिया
यशोमती मैया से बोले नंदलाला
1978 की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का गाना ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’ एक बहुत ही लोकप्रिय गीत है, जो श्रीकृष्ण की मासूमियत और उनकी माता यशोदा के साथ प्रेमपूर्ण संवाद को दर्शाता है। इस फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

3 of 11
राधा कैसे न जले
– फोटो : सोशल मीडिया
राधा कैसे न जले
‘राधा कैसे न जले’ गाना आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का है, जिसमें राधा और गोपियों के बीच प्रेम और ईर्ष्या के भाव को दिखाया गया है। गाने में राधा के मन की जलन को व्यक्त किया गया है, क्योंकि वह कान्हा के प्रति अपने गहरे प्रेम को देखकर जलती है, लेकिन साथ ही उनके प्रति उसका प्रेम भी गहरा है। यह गाना राधा-कृष्ण के प्रेम को एक रोमांटिक और भावनात्मक अंदाज में पेश करता है। इस गाने को आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है।

4 of 11
‘वो किसना है’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘वो किसना है’
विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ का गीत ‘वो किसना है’ कृष्ण जी पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों में से एक है। यह गीत श्रीकृष्ण की महिमा और उनके प्रेममय स्वरूप को दर्शाता है। गाना उनके नटखट और प्रेमी रूप को उजागर करता है, जिसमें वह राधा और गोपियों के साथ रासलीला करते हैं। यह गीत भक्ति और प्रेम के मिश्रण को दिखाता है। इस गाने को विवेक ओबेरॉय पर फिल्माया गया है।

5 of 11
मच गया शोर सारी नगरी रे
– फोटो : सोशल मीडिया
मच गया शोर सारी नगरी रे
‘मच गया शोर सारी नगरी रे’ गाना फिल्म ‘खुद्दार’ में अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा पर फिल्माया गया है। यह गाना श्रीकृष्ण की नटखट लीलाओं और वृंदावन की मस्ती को दर्शाता है। इस गाने को दर्शक आज भी जन्माष्टमी के अवसर पर सुनना और इस गाने पर डांस करना पसंद करते हैं।