ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘वॉर 2’ गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन भी धमाकेदार कलेक्शन रहा। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ बन गई है। आज शनिवार को भी यह दर्शकों को खींचने में कामयाब दिख रही है। 

loader




Trending Videos

War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning

‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस
– फोटो : सोशल मीडिया


तीसरे दिन भी धांसू कारोबार

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज शनिवार को तीसरे दिन जन्माष्टमी पर इस फिल्म ने 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंतिम आंकड़े सामने आने तक इनमें और इजाफा होगा। 

War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो


War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning

‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस
– फोटो : सोशल मीडिया


तीन दिनों का टोटल कलेक्शन शानदार

फिल्म ‘वॉर 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 142.35 करोड़ रुपये हो चला है। यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। शुरुआती तीन दिन फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। कल रविवार को छुट्टी के दिन भी पूरी उम्मीद है कि यह शानदार प्रदर्शन करेगी। 


War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning

‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस
– फोटो : सोशल मीडिया


स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है ‘वॉर 2’

फिल्म ‘वॉर 2’ को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। इनके अलावा अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।


War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning

‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस
– फोटो : सोशल मीडिया


‘कुली’ के साथ हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश

फिल्म ‘वॉर 2’ को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कहानी की कसौटी पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। 14 अगस्त को इस फिल्म का मुकाबला रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ से हुआ है। कलेक्शन के मामले में ‘कुली’ ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ से आगे है।




Source link

Scroll to Top