एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Thu, 14 Aug 2025 12:41 PM IST

Junior NTR Fans: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के किरदारों के बीच टक्कर देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर के फैंस के कमाल के रिएक्शन नजर आ रहे हैं।  


Hrithik Roshan Junior NTR Starrer Movie War 2 Fans Celebrated South Actor Entry In Theater

फिल्म ‘वॉर’ में जूनियर एनटीआर की एंट्री को लेकर फैंस एक्साइटेड दिखे
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


‘वॉर 2’ में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपने जबरदस्त एक्शन से फैंस को दीवाना बना दिया है। थिएटर से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन एक्टर्स की एंट्री पर दे रहे हैं। खासकर साउथ के थिएटर में जूनियर एनटीआर को लेकर अलग ही तरह का क्रेज देखा जा रहा है। 

loader

Trending Videos

फैन ने जूनियर एनटीआर के पोस्टर पर लगाया खून का टीका 


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें जूनियर एनटीआर का एक फैन, उनके पोस्टर पर खून का टीका लगा रहा है। वह पहले अपनी उंगुली पर एक हल्का कट मारता है और खून निकलने पर उसका टीका पोस्टर पर लगा देता है। आसपास कई फैंस मौजूद हैं, जो जूनियर एनटीआर के नाम के नारे लगा रहे हैं। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 





Source link

Scroll to Top