ऋतिक रोशन के फैंस ने मिलकर ‘वॉर 2’ को देखने के लिए सुबह 4 बजे का स्पेशल शो अरेंज करवाया है। इसे भारत का पहला शो नाम दिया गया है। इतनी सुबह थिएटर में पहुंचकर फैंस ऋतिक रोशन के 25 साल के सिनेमाई करियर काे ट्रिब्यूट देना चाहते हैं।
इस जगह पर होगा ‘वॉर 2’ का पहला शो
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन के फैंस ने मुंबई में ‘वॉर 2’ का एक खास शो सुबह 4 बजे करवाने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए वाईआरएफ और सिनेमाघरों के साथ बातचीत की गई। अब 4 बजे का शो आईमैक्स वडाला ऑडिटोरियम में बुक कर लिया गया है। यह फिल्म रिलीज के दिन सबसे पहला शो होगा। कई फैंस इस पहले शो को लेकर उत्साहित हैं।
ये खबर भी पढ़ें: War 2: ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने वसूली ‘वॉर 2’ के लिए मोटी रकम, कियारा को मिली करियर की सबसे अधिक फीस
15 अगस्त की छुट्टी का भी मिलेगा फायदा
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ कल रिलीज होगा। आगे 15 अगस्त की छुट्टी भी होगी। फिर वीकएंड भी है। इस तरह चार दिन ‘वॉर 2’ के पास होंगे कि वह अच्छी कमाई कर सके। इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से है। एडवांस बुकिंग में ‘कुली’ आगे चल रही है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में किस फिल्म का जादू चलता है।
क्या है ‘वॉर 2’ की स्टोरी लाइन
फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के स्पाई एजेंट कबीर का रोल किया है। यह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। इस बार फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। इन दोनों एक्टर्स के बीच फिल्म में जबरदस्त एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। साथ ही कियारा आडवाणी ने ऋतिक रोशन के किरदार कबीर की लव इंट्रेस्ट का रोल निभाया है।