अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मां को नमन, आपका आशीर्वाद सदा बना रहे हमारे घर पर। आपका घर।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कोई फैन अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर उनकी मां तेजी बच्चन का छोटा सा पोस्टर हाथ में लिए दिख रहा है। इस पोस्टर पर लिखा, ‘दुनिया की सबसे सुंदर मां।’ आगे तेजी बच्चन के जन्म की तारीख लिखी है। तेजी बच्चन का जयंती 12 अगस्त को आती है। ‘केबीसी 17’ में भी अमिताभ बच्चन अपनी मां के जन्म दिवस की चर्चा कर चुके हैं।
T 5470(i) _ माँ को नमन ; आपका आशीर्वाद सदा बना रहे हमारे घर, आपका घर ❤️❤️🙏🙏 pic.twitter.com/1wmKU2c0ac
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 13, 2025
यूजर्स ने भी दिए ट्वीट पर रिएक्शन
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस, यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आपकी सूरत माता जी पर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मां तो मां होती है।’ अमिताभ के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ‘जिस मां का बेटा इतना महान हो तो उनकी महत्ता भी बढ़ जाती है।’
ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: जब माता-पिता को पहली कमाई से बिग बी ले गए रेस्टोरेंट, केबीसी 17 में बोले- डर लग रहा था
‘केबीसी 17’ में मां से जुड़ी बातें साझा की
इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 17’ को होस्ट कर रहे हैं। 12 तारीख के एपिसोड में भी उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनकी मां का जन्म दिवस है। साथ ही यह भी बताया कि मां ने उनकी एक फिल्म में छोटा सा रोल किया था। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘कभी कभी’ में शादी का एक सीन था। मेरे माता-पिता भी साथ शूटिंग पर श्रीनगर गए थे। ऐसे में यश जी ने कहा कि शादी का माहौल है, तो तेजी जी और हरिवंश राय जी भी मंडप वाली जगह पर बैठ जाए। तो आपके देखेंगे फिल्म में जहां पर शशि कपूर के माता-पिता बने एक्टर बैठे हैं, वहीं पर मेरे मां और बाबू जी भी बैठे हैं।’ यह किस्सा साझा कर अमिताभ बच्चन भावुक भी होते और मुस्कुरा भी देते हैं।
१२ अगस्त….. #KBC17 #KBC2025 के दौरान, अमितजी ने किया अपनी माँ श्रीमती तेजी बच्चन जी को याद उनकी जन्मतिथी पर…… #AmitabhBachchan ji #TejiBachchan ji 🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/vdTT8mVgml
— Amit Nadkar (@NadkarAmit) August 13, 2025