सिनेमाघरों में ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ की आंधी के बीच अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ कहीं दब सी गई है। वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ का हाल इससे भी ज्यादा खराब है। हालत यह है कि दोनों फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है। 

loader




Trending Videos

Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning

सन ऑफ सरदार 2
– फोटो : एक्स



Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning

सन ऑफ सरदार 2
– फोटो : यूट्यूब


50 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ नेट कलेक्शन

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कल सोमवार को 11वें दिन 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 79 लाख रुपये का कारोबार किया है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का नेट कलेक्शन 43.66 करोड़ रुपये हुआ है।


Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning

‘धड़क 2’
– फोटो : सोशल मीडिया


टिकट खिड़की से विदाई की कगार पर ‘धड़क 2’

फिल्म ‘धड़क 2’ की हालत ‘सन ऑफ सरदार 2’ से भी ज्यादा खराब है। शाजिया इकबाल निर्देशित इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज मंगलवार को 12वें दिन कलेक्शन 53 लाख रुपये हो पाया है। इस फिल्म का नेट कलेक्शन 21.43 करोड़ रुपये है। इसे करीब 40-50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 


Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning

धड़क 2
– फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar


नहीं चला दर्शकों पर जादू

फिल्म ‘धड़क’ साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ का ही सीक्वल है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें जातिवाद जैसे मुद्दे को भी दिखाया गया है। मगर, दर्शकों की इसे खास प्रतिक्रिया नही मिली है। ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिल्म को प्रभावित किया है।




Source link

Scroll to Top