एनिमेटिड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की रिलीज को आज मंगलवार को 19 दिन हो गए हैं। यह फिल्म अब भी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है। इसकी कमाई के आंकड़े यह साबित कर रहे हैं। ‘सैयारा’ जैसी फिल्म के सामने ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपना दम दिखाया है।

2 of 5
महावतार नरसिम्हा
– फोटो : सोशल मीडिया

3 of 5
महावतार नरसिम्हा
– फोटो : एक्स
यह फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 19वें दिन इसने 4.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 179.09 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
‘महावतार नरसिम्हा’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। इसे क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 150 करोड़ी कुनबे में शामिल हो चुकी फिल्म अब 200 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो उम्मीद है कि इस हफ्ते यह 200 करोड़ की दहलीज छू ले।

5 of 5
‘महावतार नरसिम्हा’ की झलक और रिलीज डेट
– फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms
‘महावतार नरसिम्हा’ को बहुत कम बजट में बनाया गया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ के सामने बहुचर्चित सितारों की फिल्में भी नहीं टिक सकीं, मगर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने इसका डटकर मुकाबला किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ की रिलीज का इस पर कितना असर होता है?