फिल्म ‘सैयारा’ में दो नए एक्टर्स हैं। अहान पांडे ने इस फिल्म डेब्यू किया, वहीं अनीत पड्डा की भी बतौर लीड यह पहली फिल्म रही, इससे पहले वह हिंदी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। इस राेमांटिक ड्रामा फिल्म ने बिना किसी स्टार पावर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। अब भी इसकी कमाई जारी है। थिएटर के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी अगले महीने रिलीज होगी। जानिए, किस तारीख को ओटीटी पर ‘सैयारा’ फिल्म दर्शक देख पाएंगे। 

इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज ‘सैयारा’ 

‘सैयारा’ फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई। अब यह ओटीटी पर भी आएगी। इस फिल्म का प्रीमियर 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियली नहीं दी है। लेकिन इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में ही नेटफ्लिक्स और फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख साझा की गई थी। 

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में मस्ती करते दिखे अहान-अनीत, मोहित सूरी ने काटा केक; देखें वीडियो 

अब तक कितनी हुई ‘सैयारा’ की कमाई 


फिल्म ‘सैयारा’ ने हाल ही में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। यह फिल्म आज यानी 25वें दिन भी 1.35 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 319.85 करोड़ रुपये हो चुका है। साथ ही इस साल रिलीज हुई फिल्म के मुकाबले भी यह अच्छी कमाई कर रही है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। 

क्या है ‘सैयारा’ की यूएसपी 

‘सैयारा’ में नए एक्टर्स होने के बावजूद यंग ऑडियंस को यह फिल्म पसंद आई। इसकी रोमांटिक स्टोरी को जेन जी (Gen Z) ऑडियंस ने एप्रीशिएट किया है। फिल्म में अहान पांडे ने एक म्यूजिशियन का रोल किया है, वहीं अनीत पड्डा ने एक अल्जाइमर से पीड़ित एक लड़की का रोल निभाया। 



Source link

Scroll to Top