Andaaz 2 Release Date: साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ ने अक्षय कुमार के साथ दो नए चेहरों – प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को लॉन्च किया था। फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया और इसके गाने भी हिट रहे। अब करीब 22 साल बाद फिल्ममेकर सुनील दर्शन ‘अंदाज 2’ लेकर आए हैं। 


Suneel Darshan to Aayush Kumar Akaisha Vats and Natasha Fernandez from Andaaz 2

सुनील दर्शन की फिल्म ‘अंदाज 2’ जल्द होगी रिलीज
– फोटो : एक्स (ट्विटर)-@SuneelDarshan1



विस्तार


सुनील दर्शन की फिल्म ‘अंदाज 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान सुनील ने अपने फिल्मी सफर, इंडस्ट्री में आए बदलाव और नए कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।

loader

Trending Videos

‘अंदाज’ से लेकर ‘अंदाज 2’ तक, कैसी रही ये पूरी यात्रा?

‘अंदाज’ की शुरुआत एक इत्तेफाक की तरह हुई थी। अक्षय कुमार की कुछ डेट्स खाली थीं और हमें जल्दी से कोई प्रोजेक्ट शुरू करना था। वक्त कम था, लेकिन हमने जो बनाया, वो खास बन गया। लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही नई एक्ट्रेस थीं। लोग मजाक बनाते थे पर मुझे इस फिल्म पर यकीन था। उस फिल्म की असली ताकत उसके संगीत में थी। पूरी फिल्म सिर्फ छह महीने में बनकर तैयार हो गई। जब फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों में गजब का उत्साह था। 

 



Source link

Scroll to Top