इमेज कैप्शन, दिलीप सिंह, उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के रहने वाले हैं6 अगस्त 2025उत्तर प्रदेश के दनकौर गांव में रहने वाले एक बेरोज़गार युवक के बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये आने का मामला सामने आया है.20 साल के दीपू उर्फ दिलीप सिंह ने दो महीने पहले कोटक महिंद्रा बैंक में अपना खाता खुलवाया था.दो अगस्त को जब दिलीप ने बैंक के मोबाइल ऐप पर लॉगिन किया तो उनके होश उड़ गए. दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा.खाते में दिखाई दे रहे थे- 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेदिलीप ने मोबाइल ऐप को कई बार बंद किया, कई बार पासवर्ड बदला, लेकिन खाते से अरबों रुपये जाने का नाम नहीं ले रहे थे.बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “रकम इतनी बड़ी थी कि मैं गिन ही नहीं पाया. बस इतना गिन पाया कि यह संख्या 37 अंको की है. गूगल पर भी ट्रांसलेट करने की कोशिश की लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली.”दिलीप कहते हैं, “कई और लोगों को भी दिखाया, लेकिन कोई इतनी बड़ी रकम को गिन नहीं पा रहा था.”कैमरे के सामने जब दिलीप खुद इस रकम को गिनने की कोशिश करते हैं तो वे दस अरब तक गिनने के बाद हाथ खड़े कर देते हैं और कहते हैं, “इससे आगे की गिनती मुझे नहीं आती.”मन में उथल-पुथलइमेज कैप्शन, यह बैंक खाता दिलीप सिंह के नाम पर हैदिलीप बारहवीं पास हैं और बेरोज़गार हैं. वे पिछले कुछ समय से काम की तलाश में हैं.बैंक खाते में अरबों रुपये देखकर दिलीप को शुरू में ख्याल आया कि ये टेक्निकल एरर हो सकता है, लेकिन बार-बार चेक करने पर वही रकम दिखाई दे रही थी.शॉर्ट वीडियो देखिएPlay video, “जब अचानक से बेरोज़गार युवक के बैंक खाते में आए एक अरब से ज़्यादा रुपए”, अवधि 2,2802:28वीडियो कैप्शन, जब अचानक से बेरोज़गार युवक के बैंक खाते में आए एक अरब से ज़्यादा रुपएदिलीप बताते हैं, “मुझे लगा कि इतने पैसे हैं, तो मैंने 10 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं हो पाए. बैंक वालों ने मेरे खाते को फ्रीज कर दिया है.”वे कहते हैं, “मैं इतने पैसे देखकर हैरान था, एक बार तो लगा कि लॉटरी लगी है, लेकिन लॉटरी भी इतनी बड़ी तो नहीं ही लगेगी.”जब दिलीप सिंह से पूछा कि बैंक खाते में अरबों रुपये आने से पहले कितना बैलेंस था, तो वे कहते हैं, “मैंने 10-20 रुपये ही खाते में छोड़े थे.”बैंक ने क्या बताया?इमेज स्रोत, Gettyइमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक टेक्निकल एरर की वजह से दिलीप सिंह के बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम दिखाई दे रही है. दिलीप ने कोटक महिंद्रा बैंक में खुद से ही ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोला था.खाते में अरबों रुपये आने की जानकारी देने के लिए दिलीप खुद बैंक भी गए. बैंक ने दिलीप को बताया, “डरने की कोई बात नहीं है. ये जो रकम दिखाई दे रही है ये रुपये नहीं हैं, बल्कि ये एक टेक्निकल एरर है.”दनकौर थाने के सब इंस्पेक्टर सोहनपाल सिंह ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “पुलिस ने जांच की है. फोनपे और बैंक स्टेटमेंट चेक करने के बाद युवक के खाते में बैलेंस ज़ीरो रुपये दिखाई दे रहा है.”उन्होंने कहा, “बैंक से भी पुलिस ने संपर्क किया है. टेक्निकल एरर की वजह से एक खास ऐप में यह रकम दिखाई दे रही है, जबकि असल में खाते में एक रुपया भी नहीं है.”क्या कह रहे हैं पड़ोसीइमेज कैप्शन, दिलीप सिंह की पड़ोसी सुमन देवी दिलीप के खाते में अरबों रुपये आने की खबर पूरे दनकौर कस्बे में फैली हुई है.हर किसी की जुबान पर यह कहानी सुनाई देती है. कई दिनों से लगातार मीडियाकर्मी भी दिलीप से मिलने के लिए आ रहे हैं.दिलीप के एक पड़ोसी कहते हैं, “मेरा नाम भी दिलीप है. उसके चक्कर में लोग मुझे भी कई दिनों से फोन कर रहे हैं. यहां इस इलाके में ज्यादातर लोग गरीब हैं. इतनी बड़ी रकम खाते में देखकर हर कोई हैरान है.”वे कहते हैं, “बैंक बैलेंस के स्क्रीनशॉट को दिलीप के यार-दोस्त अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और किसी किसी का पोस्ट तो वायरल भी हो रहा है.”पड़ोस की रहने वालीं सुमन कहती हैं, “पैसा आने किसी को बुरा थोड़ी लगता है, बहुत अच्छा लग रहा है. पूरे दनकौर में चर्चा हो रही है.”वे कहती हैं, “दिलीप के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वे अपनी नानी के पास रहते हैं. उसके पास कोई काम नहीं है. हम चाहते हैं कि उसकी कुछ मदद हो जाए.”बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



Source link

Scroll to Top