loader


फिल्म ‘धड़क 2’ रिलीज के दिन से ही काफी कम कलेक्शन कर रही है। आज यानी 6वें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। जबकि साथ में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। लेकिन इन दोनों फिल्मों को ‘सैयारा’ अब भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ रही है।




Trending Videos

Dhadak 2 Vs Son Of sardaar 2 Day 6 Box Office Collection Wednesday Total Earning

धड़क 2
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


6वें दिन ‘धड़क 2’ की कमाई

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘धड़क 2’ ने 6वें दिन 66 लाख रुपये ही कमाए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 15.06 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म का बजट 40 कराेड़ रुपये है। अब तक यह फिल्म अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है। जिस तरह इसका कलेक्शन कम हाे रहा है, उससे लगता नहीं है कि यह थिएटर में ज्यादा दिन टिक पाएगी। 


Dhadak 2 Vs Son Of sardaar 2 Day 6 Box Office Collection Wednesday Total Earning

फिल्म ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘सन ऑफ सरदार 2’ का हाल कुछ बेहतर 

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन इसकी हालत ‘धड़क 2’ से बेहतर है। अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने आज यानी 6वें दिन 93 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 30.78 करोड़ रुपये हो चुका है। 


Dhadak 2 Vs Son Of sardaar 2 Day 6 Box Office Collection Wednesday Total Earning

सन ऑफ सरदार 2, सैयारा और धड़क 2
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘सैयारा’ का 20वें दिन भी खुमार बरकरार 

‘धड़क 2’ जैसी रोमांटिक ड्रामा सिनेमाघरों में न चल पा रही हो लेकिन फिल्म ‘सैयारा’ का रोमांस दर्शकों को पसंद आया है। 20वें दिन में आकर भी फिल्म ‘सैयारा’ ने 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब तक 305.89 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। 


Dhadak 2 Vs Son Of sardaar 2 Day 6 Box Office Collection Wednesday Total Earning

फिल्म ‘धड़क 2’
– फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies


‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों की शिकायत 

सोशल मीडिया पर ‘धड़क 2’ को लेकर चर्चा है कि यह फिल्म अपनी कहानी को शिद्दत से नहीं कर पाती है। एक्टर्स की अच्छी एक्टिंग के बावजूद कहानी कुछ कमजोर नजर आती है। फिर इसी तरह की स्टोरी लाइन पर पहले भी दर्शक फिल्में देख चुके हैं। यही कारण है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी मात खा रही है। 




Source link

Scroll to Top