एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Wed, 06 Aug 2025 09:48 AM IST

‘Bad man’ Gulshan Grover: अभिनेता गुलशन ग्रोवर इन दिनों आगामी फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर को फिल्मों में नेगेटिव रोल करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा था जब महिलाएं उन्हें देख दूर भाग जाया करती थीं। 


Gulshan Grover recalls women avoiding him due to his bad image onscreen say social media  changed everything

गुलशन ग्रोवर
– फोटो : इंस्टाग्राम @gulshangrover



विस्तार


गुलशन ग्रोवर ने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका अदा करके दर्शकों का खूब दिल जीता है। फिल्मों में अपनी नेगेटिव छवि के चलते उन्हें ‘बैड मैन’ का नाम मिला। उनकी ऑनस्क्रीन छवि का असर असल जिंदगी पर भी पड़ा। एक वक्त ऐसा था, जब गुलशन ग्रोवर को देख लड़कियां दूर भाग जाया करतीं। वे उन्हें असल जिंदगी में भी फिल्मों जैसा बुरा समझती थीं। हाल ही में खुद गुलशन ग्रोवर ने यह खुलासा किया है। 

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top