loader


सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘खलनायक’ में संजय दत्त ने बल्लू नाम के एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई, जबकि माधुरी दीक्षित ने गंगा नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। यह फिल्म अपने शानदार गानों, जैसे ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ और ‘चोली के पीछे क्या है’, के लिए भी बहुत मशहूर है। कहानी में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का मिश्रण है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। आज फिल्म की रिलीज के 32 साल पूरे होने पर जानिए वो किस्से जिन्होने ‘खलनायक’ की शूटिंग को और भी यादगार बना दिया। 




Trending Videos

Khalnayak competes its release of 32 years Subhash Ghai Sanjay Dutt Madhuri Dixit Anupam Kher Rakhee Jackie

फिल्म खलनायक
– फोटो : X


पहली पसंद नहीं थे संजय दत्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई पहले नाना पाटेकर को बल्लू के रोल के लिए लेना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए एक युवा और भटका हुआ चेहरा चाहिए। तब संजय दत्त को चुना गया। अनिल कपूर ने भी इस रोल के लिए सुभाष घई से बात की थी, लेकिन सुभाष ने मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह रोल अनिल को सूट नहीं करेगा।

 


Khalnayak competes its release of 32 years Subhash Ghai Sanjay Dutt Madhuri Dixit Anupam Kher Rakhee Jackie

फिल्म खलनायक
– फोटो : X


‘चोली के पीछे’ गाने का विवाद

इस फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ बहुत हिट हुआ, लेकिन इसके बोल को लेकर काफी बवाल मचा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोगों ने इसे डबल मीनिंग समझा और इसका विरोध किया। सुभाष घई ने बताया कि पहले वह इस गाने को लेकर डरे हुए थे, लेकिन आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने इसे कलात्मक बना दिया। बाद में यह गाना इतना पॉपुलर हुआ।


Khalnayak competes its release of 32 years Subhash Ghai Sanjay Dutt Madhuri Dixit Anupam Kher Rakhee Jackie

फिल्म खलनायक
– फोटो : X


संजय और माधुरी की नजदीकियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो कमाल की थी ही, लेकिन ऑफ-स्क्रीन भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और सेट पर ज्यादा समय साथ बिताते थे। उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन सुभाष घई को डर था कि यह उनकी फिल्म को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उन्होंने दोनों से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया कि फिल्म पूरी होने तक वे शादी नहीं करेंगे।


Khalnayak competes its release of 32 years Subhash Ghai Sanjay Dutt Madhuri Dixit Anupam Kher Rakhee Jackie

फिल्म खलनायक
– फोटो : X


संजय की गिरफ्तारी और फिल्म का कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस वजह से सुभाष घई को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। संजय की रियल लाइफ की छवि ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया। सुभाष घई ने संजय से कहा था कि वे सच बोलें और इस विवाद के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

 




Source link

Scroll to Top