नमामि गंगे गौरव महोत्सव के तहत दशाश्वमेध घाट पर चला स्वच्छता अभियान, की गई शूटिंग

-

By….वाराणसी न्यूज़
….रिपोर्टर विवेक सिन्हा
…. वॉइस ऑफ योजना दर्पण न्यूज़
…. वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम, नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मिलीरिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अभियान की शूटिंग की गई। कमांडेट अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गायिका अलका याग्निक,जीत प्रमानिक, विश्वजीत घोष कलाकार जीत प्रमाणिक अनन्या कश्यप विश्वजीत घोष म्यूजिक और लिरिक जीत प्रमाणिक की ओर से फिल्माया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन रहे। विशिष्ट अतिथि जीत प्रमाणिक अनन्या कश्यप और विश्वजीत घोष थे। गंगा हातिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सीआरपीएफ के सभी जवानों ने नगर निगम के सफाईकर्मियों एवं नमामि गंगे के सदस्यगण तथा आम जनमानस को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलवाई गई। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छ भारत का पूरा करेंगे सपना, अपने कार्यो से साफ रखेंगे देश अपना। भारत विश्व गुरु बनेगा, जब भारत स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। हर नागरिक का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना। हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना, इसी उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 95 बटालियन के निरीक्षक बालजी यादव,प्रवीण सिंह, संतोष कुमार सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी भारी संख्या में जवान 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान, भाजपा महामंत्री सौरभ सिंह पटेल, नमामि गंगे के सदस्य, मंत्री विकास न्यास के आनंद सिंह, सौरभ सिंह, शिवम अग्रहरि, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

2024 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा ?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]