देश में 24 घंटे में 80,321 मरीज मिले हैं, जबकि 87,007 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 56 लाख 40 हजार 441 हो गई है। अब तक 45 लाख 81 हजार 746 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 1056 लोगों ने दम तोड़ा। मरने वालों की संख्या 90,021 हो चुकी है। उधर, बिहार में अब तक 1 लाख 57 हजार 56 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राज्य में 28 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोल दिए जाएंगे।
बिहार के शिक्षा विभाग ने उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया। लेकिन स्कूलों को कोरोना महामारी के मद्देनजर विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। जानकारी के अनुसार, छात्रों को सप्ताह में केवल दो दिन स्कूल आने के लिए कहा जाएगा। केवल 50% शिक्षक और अन्य कर्मचारी ही स्कूल आएंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/t-4_1600798764.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/2020-09-21_1600757940.jpg)
कोरोना अपडेट्स
- सोमवार को 14 राज्यों में नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो गए। इनमें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, केरल, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, त्रिपुरा, दादरा-नागर हवेली और मिजोरम शामिल हैं।
- महाराष्ट्र में सोमवार को 159 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत हो गई। राज्य में अब तक 21 हजार 311 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 222 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि राज्य में अभी लगभग 1 हजार आईसीयू बेड उपलब्ध है। इसकी संख्या लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
- केंद्र ने ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रही गाड़ियों को बगैर परमिट यात्रा करने की मंजूरी दी है। ऐसी गाड़ियों को अब परमिट लेने की जरूरत नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह छूट 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-case-active-case1600757951_1600791104.jpg)
12 राज्यों में 81% मरीज ठीक हुए
12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है। इनमें से अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली और बिहार में तो रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी 80.12% तक पहुंच गया है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases-1_1600744734.jpg)
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 2544 नए मरीज मिले। 2412 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 28 ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 10 हजार 711 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 86 हजार 30 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 हजार 646 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 2035 मरीजों की मौत हो चुकी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases6-2_1600744314.jpg)
2. राजस्थान
राज्य में 24 घंटे के अंदर 1,912 नए केस मिले। 1528 लोग ठीक हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 18 हजार 793 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 98 हजार 812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18 हजार 614 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 1,367 लोगों की मौत हो चुकी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases5-1_1600742360.jpg)
3. बिहार
राज्य में 24 घंटे में 1,609 नए केस बढ़े, जबकि 1,232 लोग ठीक हो गए। 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 71 हजार 465 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 57 हजार 56 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 535 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 873 लोगों की मौत हो चुकी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases4-1_1600742390.jpg)
4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए। 24 घंटे में जहां 18 हजार 390 नए मामले सामने आए, वहीं रिकॉर्ड 20 हजार 206 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक 12 लाख 42 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 36 हजार 554 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 72 हजार 410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 33 हजार 407 लोगों की मौत हो चुकी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases2-1_1600742403.jpg)
5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 5650 नए केस सामने आए। वहीं, 6589 मरीज रिकवर हुए। प्रदेश में अब तक 3 लाख 64 हजार 543 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 96 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,212 मरीजों की मौत हो चुकी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/22/state-cases3-1_1600742415.jpg)
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें