रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। लेकिन वह हर ट्रेंड से वाकिफ हैं। कई लोगों को फॉलो भी करते हैं। दरअसल, वह फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा रणबीर कपूर ने खुद किया है। रणबीर कपूर ने बताया कि इस अकाउंट पर जीरो फॉलोअर्स हैं। यहां तक की आलिया भी उन्हें फॉलो नहीं करती है। 

फिनस्टा अकाउंट चलाते हैं रणबीर कपूर


रणबीर कपूर ने दुबई के इवेंट में बुधवार को कहा, ‘मैं ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। लेकिन मेरा फिनस्टा यानी फेक अकाउंट है। दुनिया में कितने सारे कमाल के लोग हैं, जिसने इंस्पिरेशन मिलती है। हर कोई उनको फॉलो करना चाहता है। लेकिन मैं एक्टर हूं, इसलिए ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं आना चाहता हूं। मेरे पास पहले से सिनेमा का मीडियम है, जिसके जरिए लोग मुझे जानते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली हाेना जरूरी नहीं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: ‘बदतमीज दिल’ गाने पर जमकर थिरके रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, वीडियो वायरल; यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Filmfare (@filmfare)



आलिया इसलिए नहीं करती रणबीर को फॉलो  

रणबीर कपूर के खुलासे के बाद आलिया ने इवेंट में बताया कि वह एक्टर के अकाउंट को फॉलो नहीं करती हैं। क्योंकि रणबीर कपूर ने ऐसा करने से मना किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो रील हैं। इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, ‘अगर आलिया मुझे फॉलो करती हैं, तो दुनिया को पता चल जाएगा।’   

आलिया और रणबीर कपूर का करियर फ्रंट 

अगले साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं। 

 





Source link

Scroll to Top