इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, अफ़्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है कि एक हार से बाकी उपलब्धियां धूमिल नहीं हो जातीं.दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम के साथ रविवार को ऐसा हुआ जो उसने सोचा भी नहीं था. वनडे की सिरीज़ जीतने के बाद भी उसे इंग्लैंड से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा.साउथैम्पटन में 414 रन लुटाने के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम सिर्फ 72 रन ही बना सकी.यह वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में किसी भी टीम की सबसे बड़ी हार है.अफ़्रीका के आठ बल्लेबाज़ 10 या उससे कम रन ही बना सके और सिर्फ तीन बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छू पाए. सर्वाधिक 20 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए.इंग्लैंड की टीम में जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) ने शतक जड़े. दो बल्लेबाज़ों ने अर्द्धशतक बनाए – जेमी स्मिथ (62) और जोस बटलर (62).दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने इस हार को ‘शर्मनाक’ बताया. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, “यह प्रदर्शन हाल की वनडे सफलताओं के बाद हमारे साथ न्याय नहीं करता.”कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होने की वजह से बैटिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे.पिछले एक महीने में दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों को 2-1 से हराया था. अफ़्रीकी टीम ने इंग्लैंड में 1998 के बाद पहली बार सिरीज़ अपने नाम की थी.
Source link