रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने रूस के उप रक्षा मंत्री जनरल अलेक्ज़ेंडर फोमिन से मुलाक़ात की. इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, “भारतीय राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग के प्रभारी जनरल फोमिन से मुलाक़ात की. यह मुलाक़ात ‘पारंपरिक गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण माहौल’ में हुई.”मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “दोनों पक्षों के बीच रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत इस सहयोग को और अधिक मज़बूत करने की मंशा ज़ाहिर की गई है.”यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल ख़रीदने पर अगले 24 घंटों में भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है.



Source link

Scroll to Top