इमेज स्रोत, Anna Moneymaker/Gettyइमेज कैप्शन, ट्रंप पहले भी बगराम एयरबेस पर क़ब्ज़ा करने की ख़्वाहिश जता चुके हैं (फ़ाइल फ़ोटो)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफ़ग़ानिस्तान को धमकी दी है कि अगर उसने अमेरिका को बगराम एयरबेस नहीं दिया तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे.ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके निर्माता यानी अमेरिका को वापस नहीं करता, तो बहुत बुरा होगा.”इससे पहले भी ट्रंप बगराम एयरबेस पर क़ब्ज़ा करने की ख़्वाहिश जता चुके हैं.बीते दिनों ट्रंप ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान कहा कि उनकी सरकार अफ़ग़ानिस्तान में बगराम एयरबेस को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही है.उनके इस बयान पर तालिबान ने कहा था, “इतिहास गवाह रहा है कि विदेशी ताक़तों को हमारी ज़मीन पर कभी स्वीकार नहीं किया गया है.”
Source link