Homeअंतरराष्ट्रीयकॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया: संजीव बालियान को राजीव प्रताप रूडी ने हराया

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया: संजीव बालियान को राजीव प्रताप रूडी ने हराया



इमेज स्रोत, Rajiv Pratap Rudi/Xइमेज कैप्शन, इस बार राजीव प्रताप रूडी को संजीव बालियान ने चुनौती दी थीकॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा नेता और लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के नेता संजीव बालियान को हरा दिया है. बुधवार सुबह घोषित हुए चुनाव परिणाम में सांसद रूडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया है. मंगलवार को सचिव पद के लिए हुए मतदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेताओं ने वोट डाले थे.समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने बताया, “इस चुनाव में कुल 1295 वोटर थे. इनमें से 707 लोगों ने वोट डाले. मुझे 391 वोट मिले और मेरे प्रतिद्वंद्वी को 291 वोट मिले. मुझे 100 वोटों से जीत मिली है.” “खेल सचिव पद पर राजीव शुक्ला, संस्कृति सचिव के पद पर तिरुचि शिवा और कोषाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने गए. इसके साथ ही कार्यकारी समिति में प्रदीप गांधी को 507 और नवीन जिंदल को 502 वोट के साथ निर्वाचित हुए.” राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “ये जीत मेरे पैनल की जीत है. शायद मैं 100 से ज्यादा वोटों से जीता हूं. अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या एक लाख तक पहुंचती है. मेरे पैनल में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय सांसद थे. मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है.”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments