Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रद्द किए 6 हज़ार छात्रों के वीज़ा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रद्द किए 6 हज़ार छात्रों के वीज़ा



इमेज स्रोत, Getty Imagesअमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बीबीसी को बताया कि अमेरिकी कानून तोड़ने और निर्धारित अवधि से अधिक रुकने के कारण छह हज़ार से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं.मंत्रालय के अनुसार, इनमें से अधिकतर मामले नशे में गाड़ी चलाने, चोरी और ‘आतंकवाद को समर्थन’ से जुड़े थे. यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की कड़ी इमिग्रेशन नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर भी सख्ती की जा रही है.हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘आतंकवाद को समर्थन’ से उनका क्या तात्पर्य है. ट्रंप प्रशासन ने फ़़लस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों पर भी कार्रवाई की है और आरोप लगाया है कि उन्होंने यहूदी-विरोधी व्यवहार किया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि छह हज़ार में से चार हज़ार वीज़ा कानून तोड़ने के मामलों में रद्द किए गए.

इसके अलावा, 200 से 300 वीज़ा ‘आईएनए 3बी के तहत आतंकवाद से जुड़े मामलों’ में रद्द किए गए हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments