Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने ग़ज़ा के लोगों के लिए विज़िटर वीज़ा स्थगित किया, ये...

अमेरिका ने ग़ज़ा के लोगों के लिए विज़िटर वीज़ा स्थगित किया, ये बताई वजह



इमेज स्रोत, AFP via Getty Imagesअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह ग़ज़ा से आने वाले लोगों के लिए सभी विज़िटर वीज़ा स्थगित कर रहा है.मंत्रालय का कहना है कि “हाल के दिनों में अस्थायी इलाज और मानवीय आधार पर कुछ वीज़ा जारी करने की ज़रूरी प्रक्रिया की गहन समीक्षा” के लिए ये रोक लगाई गई है.कुछ फ़लस्तीनी अधिकार समूहों ने इस निर्णय की निंदा की है.फ़लस्तीनी चिल्ड्रन रीलिफ़ फंड ने एक बयान में कहा कि इस निर्णय से “घायल और गंभीर रूप से बीमार बच्चों को जीवन रक्षक चिकित्सा के लिए ग़ज़ा से अमेरिका लाने की हमारी क्षमता पर घातक और गंभीर प्रभाव पड़ेगा.”अमेरिकी विदेश मंत्रालय की नीति में यह बदलाव तब आया है जब धुर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट लॉरा लूमर ने एक्स पर कई पोस्ट लिखकर वीज़ा कार्यक्रम की आलोचना की थी. उन्होंने ट्रंप प्रशासन से “इसे बंद करने” का आग्रह किया था.फ़लस्तीनी चिल्ड्रन रीलिफ़ फंड का कहना है कि उसने अपने विदेश उपचार कार्यक्रम के तहत 2024 में ग़ज़ा से 169 बच्चों को निकाला है और उन्हें इलाज के लिए मध्य पूर्व, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका लाया है.7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास के हमले के बाद क़रीब दो साल से चल रहे युद्ध में ग़ज़ा का अधिकांश अस्पताल नष्ट हो चुके हैं. यहां लोगों को खाने की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments